आखिर क्या है Area 51? किसी ने कहा Aliens का बेस तो किसी ने बताया ...

Tv9 Bharatvarsh | Hindi News
  • राज्य
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • झारखंड
    • गुजरात
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • जम्मू-कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
    • दिल्ली NCR
  • राशिफल
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • टीवी
    • भोजपुरी
    • OTT
    • साउथ सिनेमा
  • दुनिया
  • Sports9
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • हॉकी
    • कब्बडी
  • कृषि
  • हेल्थ
  • लाइफस्‍टाइल
  • वीडियो
  • फोटो
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • नॉलेज
  • ऑटो
  • बिज़नेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
  • ओपिनियन
  • टॉपिक्स
Hindi News Photo gallery World photos What is Area 51 spy planes testing in Nevada desert amid rumours of alien experiments आखिर क्या है Area 51? किसी ने कहा Aliens का बेस तो किसी ने बताया सीक्रेट हथियारों का घर! पढ़ें

What is Area 51: नेवाडा में स्थित एरिया 51 (Area 51) को लेकर तरह-तरह की थ्योरी हैं. कुछ लोगों का कहना है कि ये एलियंस (Aliens) का बेस है.

TV9 Bharatvarsh
TV9 Bharatvarsh Updated on: Oct 24, 2021 3:57 PM IST
Share
अमेरिका (America) के नेवाडा में स्थित एरिया 51 (Area 51) अमेरिकी वायुसेना एक बेस है, जिसे लेकर तरह-तरह की धारणाएं बनी हुई हैं. कोई कहता है कि ये एलियंस (Aliens) का बेस है तो किसी का कहना है कि यहां पर अमेरिका अपने सीक्रेट हथियारों को टेस्ट करता है. इस बेस के चारों ओर कड़ी सुरक्षा रहती है. इसका सीधा मतलब है कि बेस के भीतर की कोई भी तस्वीर सार्वजनिक नहीं की जाती है. लेकिन वहां होने वाली कुछ चीजों के बारे में जानकारियां सामने आ चुकी हैं.

1 / 6
क्या है एरिया 51- नेवाडा के दक्षिणी हिस्से में एरिया 51 स्थित है. ये एक ऐसा बेस है, जिसे लेकर आमतौर पर कहा जाता है कि यहां पर एक्सपेरिमेंटल एयरक्राफ्ट और हथियारों की टेस्टिंग की जाती है. अमेरिकी वायुसेना ने 1955 में इसे अपना बेस बनाया. लेकिन 2013 में जाकर इस बेस की जानकारी आधिकारिक रूप से दुनिया के सामने आई. यहां पर होने वाले सभी टेस्ट को टॉप सीक्रेट कहा जाता है. कुछ लोगों का दावा है कि यहां पर एलियन स्पेसक्राफ्ट पर टेस्ट किए जाते हैं.

2 / 6
एरिया 51 में वास्तव में क्या होता है- इस बेस पर टॉप-सीक्रेट एयरक्राफ्ट का टेस्ट किया जाता रहा है. इसमें 1950 के दशक में U-2 जासूसी प्लेन से लेकर B-2 स्टील्थ बॉम्बर तक शामिल हैं. डिक्लासिफाइड दस्तावेजों के मुताबिक ये ऑरिजनली आर्मी एयर कॉर्प के पायलटों के लिए हवाई तोपखानों का अभ्यास क्षेत्र था. शीत युद्ध के समय अमेरिका ने यहां पर कई खुफिया हथियारों के टेस्ट किया. हालांकि, एरिया 51 के वर्तमान इस्तेमाल को लेकर कोई जानकारी नहीं है और ये टॉप-सीक्रेट बना हुआ है. माना जाता है कि यहां पर नए एयरक्राफ्ट को तैयार किया जाता है.

3 / 6
एरिया 51 एलियंस से क्यों जुड़ा है- एयरबेस की गोपनीयता ने बहुत सारी अफवाहों और साजिशों को हवा दी है. ये साइट 'रोसवेल घटना' से जुड़ी है, जो इतिहास में सबसे अधिक चर्चित और विवादास्पद यूएफओ सिद्धांतों में से एक है. रोसवेल घटना सभी UFO घटनाओं की जननी कही जाती है. जुलाई 1947 में एक पशुपालक को न्यू मेक्सिको राज्य के रोसवेल में रहस्यमय मलबा मिला और पास के एक बेस से सैनिक यहां पड़े मलबे को इकट्ठा करने आए थे. इसके अगले दिन खबर छपी कि न्यू मेक्सिको सिटी में उड़ने वाली तश्तरी क्रैश हुई.

4 / 6
इसके बाद से ही तब से ही लोगों ने मलबे को एलियंस से जुड़ा हुआ साबित करने की कोशिश में कड़ी मेहनत की है. दरअसल, उस समय सेना ने एक प्रेस रिलीज जारी कर सनसनीखेज ऐलान कर दिया. इसमें कहा गया कि रोसवेल के रेगिस्तान में उन्हें दुर्घटनाग्रस्त उड़न तश्तरी के अवशेष मिले हैं. लेकिन इसके अगले ही दिन सेना ने अपने से पलटी मार ली और कहा कि ये अमेरिकी वायुसेना का एयर बैलून का डैमेज मलबा था.

5 / 6
1989 में रॉबर्ट लेजर नामक एक व्यक्ति ने एरिया 51 में 'एलियन टेक्नोलॉजी' पर काम करने का दावा किया. उन्होंने मृत एलियंस की तस्वीरें देखने का भी दावा किया. एक थ्योरी ये भी है कि एलियंस को लेकर एरिया 51 में किए जाने वाले सभी दावों की वजह से अमेरिकी सरकार को बहुत फायदा होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी वजह से असल में एरिया 51 में क्या चल रहा है, इसे गुप्त रखने में मदद मिलती है.

6 / 6
Follow Us LIVETV Related Photo Gallery
LPG संकट में काम आएंगे ये 5 स्मार्ट गैजेट, गैस के बिना भी चलेगा किचन LPG संकट में काम आएंगे ये 5 स्मार्ट गैजेट, गैस के बिना भी चलेगा किचन
क्यों खरीदना महंगा Xiaomi 17 Ultra? जब कम कीमत में मिल रहे ये 5 फोन क्यों खरीदना महंगा Xiaomi 17 Ultra? जब कम कीमत में मिल रहे ये 5 फोन
रांझणा से चक्रव्यूह ...अभय की ये 5 फिल्में दिखाती हैं उनका असली टैलेंट रांझणा से चक्रव्यूह ...अभय की ये 5 फिल्में दिखाती हैं उनका असली टैलेंट
इन 5 फिल्मों से आलिया भट्ट ने हटाया नेपो किड का कलंक, जीता सबका दिल इन 5 फिल्मों से आलिया भट्ट ने हटाया नेपो किड का कलंक, जीता सबका दिल
रिलीज के सालों बाद भी फिल्म से कमा रहे हैं अनिल, कितनी ली थी उसकी फीस रिलीज के सालों बाद भी फिल्म से कमा रहे हैं अनिल, कितनी ली थी उसकी फीस
गौरव-कृतिका की शादी पर एक्स वाइफ का रिएक्शन वायरल, फैंस भी रह गए हैरान गौरव-कृतिका की शादी पर एक्स वाइफ का रिएक्शन वायरल, फैंस भी रह गए हैरान
ईद पर शरारा पहनने का है मन? देखें सूट के बेस्ट डिजाइन ईद पर शरारा पहनने का है मन? देखें सूट के बेस्ट डिजाइन
रायता ही नहीं दही से बनने वाली ये चीज करें गर्मी की डाइट में शामिल रायता ही नहीं दही से बनने वाली ये चीज करें गर्मी की डाइट में शामिल
LPG बचाने के लिए बनाएं ये 6 वन पॉट मील, 15 मिनट में हो जाएंगे तैयार LPG बचाने के लिए बनाएं ये 6 वन पॉट मील, 15 मिनट में हो जाएंगे तैयार
सुपर जायंट्स के कप्तान का नाम तय! 31 साल के खिलाड़ी पर खेला जाएगा दांव सुपर जायंट्स के कप्तान का नाम तय! 31 साल के खिलाड़ी पर खेला जाएगा दांव
Visual Stories View more
कौन सी चीजें किडनी की समस्या में नहीं खानी चाहिए? कौन सी चीजें किडनी की समस्या में नहीं खानी चाहिए?
कौन सी दाल हड्डियों को मजबूत करने में मदद करती है? कौन सी दाल हड्डियों को मजबूत करने में मदद करती है?
गर्मियों में नहीं पड़ेगी हेयर स्पा की जरूरत, हर बार शैंपू के बाद लगाएं ये एक चीज गर्मियों में नहीं पड़ेगी हेयर स्पा की जरूरत, हर बार शैंपू के बाद लगाएं ये एक चीज
कौन सी सब्जियां इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करती हैं? कौन सी सब्जियां इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करती हैं?
कौन से जूस स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं? कौन से जूस स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं?
किन फलों का शेक भूल से भी नहीं बनाना चाहिए, बहुत कम लोग हैं जानते किन फलों का शेक भूल से भी नहीं बनाना चाहिए, बहुत कम लोग हैं जानते
ताजा खबरें View more
मीन संक्रांति पर रखें ये सावधानियां, वरना सूर्य देव हो सकते हैं नाराज मीन संक्रांति पर रखें ये सावधानियां, वरना सूर्य देव हो सकते हैं नाराज
औरैया: तेज रफ्तार पिकअप ने मासूम को रौंदा, ईद से पहले घर में छाया मातम औरैया: तेज रफ्तार पिकअप ने मासूम को रौंदा, ईद से पहले घर में छाया मातम
नवरात्रि से पहले जान लें व्रत के सही नियम, वरना अधूरी रह सकती है पूजा नवरात्रि से पहले जान लें व्रत के सही नियम, वरना अधूरी रह सकती है पूजा
चाबहार अब परिदृश्य में नहीं... कांग्रेस ने उठाए PM की कूटनीति पर सवाल चाबहार अब परिदृश्य में नहीं... कांग्रेस ने उठाए PM की कूटनीति पर सवाल
इसे कहते हैं असली हिम्मत! सांप से खिलौने की तरह खेलने लगी लड़की-VIDEO इसे कहते हैं असली हिम्मत! सांप से खिलौने की तरह खेलने लगी लड़की-VIDEO
न्यूज़ वीडियो View more
हॉर्मुज पर आर-पार, ईरान-अमेरिका संघर्ष और ट्रंप की वैश्विक अपील हॉर्मुज पर आर-पार, ईरान-अमेरिका संघर्ष और ट्रंप की वैश्विक अपील
इजराइल ने ईरान पर हमले में किए तुर्की बमों का इस्तेमाल इजराइल ने ईरान पर हमले में किए तुर्की बमों का इस्तेमाल
कृति सेनन का एलिगेंट ब्राउन गाउन, रेड कारपेट पर छाया लुक कृति सेनन का एलिगेंट ब्राउन गाउन, रेड कारपेट पर छाया लुक
डोनाल्ड ट्रंप ने हॉर्मुज जलसंधि के लिए मांगी अंतरराष्ट्रीय मदद डोनाल्ड ट्रंप ने हॉर्मुज जलसंधि के लिए मांगी अंतरराष्ट्रीय मदद
ट्रंप का खामेनेई पर दावा और अमेरिकी ऑपरेशन आइलैंड खर्ग द्वीप पर निशाना ट्रंप का खामेनेई पर दावा और अमेरिकी ऑपरेशन आइलैंड खर्ग द्वीप पर निशाना
इलाहाबाद HC ने संभल DM SP को नमाजियों की संख्या सीमित करने पर फटकार इलाहाबाद HC ने संभल DM SP को नमाजियों की संख्या सीमित करने पर फटकार
अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच खर्ग पर हमला और चीन की तेल चिंता अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच खर्ग पर हमला और चीन की तेल चिंता
भारत में गैस की कमी नहीं, सरकार ने जमाखोरी और घबराहट को बताया वजह भारत में गैस की कमी नहीं, सरकार ने जमाखोरी और घबराहट को बताया वजह
मुज्तबा खामेनेई का संदेश, अमेरिका-ईरान तनाव में खतरनाक मोड़ मुज्तबा खामेनेई का संदेश, अमेरिका-ईरान तनाव में खतरनाक मोड़
गैस सिलेंडर को लेकर हाहाकार? हड़कंप के बीच आई राहत गैस सिलेंडर को लेकर हाहाकार? हड़कंप के बीच आई राहत
मेनू मेनू फोटो1352 फोटो रील1353 रील वीडियो1354 वीडियो न्यूज़ ब्रीफ1355 न्यूज़ ब्रीफ

Tag » Area 51 Ke Bare Mein Jankari