CBC TEST की पूरी जानकारी - ब्लड टेस्ट || CBC TEST In Hindi - GK Hub
दोस्तो आज के आर्टिकल में हम CBC TEST यानि कम्पलीट ब्लड टेस्ट (CBC TEST in Hindi) के बारे में पूरी जानकारी पढेंगे,CBC Test in Hindi: इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि CBC test Kya hota hai? और सीबीसी टेस्ट क्यों करवाया जाता है। सीबीसी टेस्ट के फायदे (Benefits of CBC Test in Hindi) के बारे में भी पढेंगे।

सीबीसी टेस्ट – CBC Test in Hindi
Table of Contents
बहुधा आजकल CBC Test एक कॉमन टेस्ट माना जाता है, क्योंकि यह टेस्ट लगभग प्रत्येक मरीजों का करवाया जाता है। अगर हम किसी भी शारीरिक समस्या से पीड़ित है तो डॉक्टर हमें सबसे ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट करवाने को कहता है। ताकि मरीज को सही ट्रीटमेंट दिया जा सके। इसी क्रम में हम CBC TEST यानि कम्पलीट ब्लड टेस्ट के बारे में जानेंगे।
CBC Test की जांच किस आधार पर होती है?
हमारे शरीर में खून की लाखों कोशिकाएं होती है जो हमारे खून का संतुलन बनाती है और किसी एरर का पता इन्हीं कोशिकाओं की रिपोर्ट के आधार पर ही लगाया जाता है सीबीसी टेस्ट (CBC Test) के लिए ब्लड का सैंपल लेकर खून बनाने वाली कोशिकाओं का मापन किया जाता है
ब्लड टेस्ट में निन्न विषयों के बारे में जानना जरुरी है
- लाल रक्त कोशिका (RBC) – Red Blood Cells
- सफ़ेद रक्त कोशिका (WBC) – White Blood Cells
- प्लेटलेट्स – Platelets
हमारे शरीर में इन तीनों की संख्या सही मात्रा में होनी चाहिए,अन्यथा हमें कोई न कोई शारीरिक समस्या घेर लेगी। इन तीनों की मात्रा में उतार चढ़ाव होने पर ही डॉक्टर परामर्श से इन कोशिकाओं की मापन प्रक्रिया के लिए सीबीसी टेस्ट CBC Test किया जाता है।हमारे खून में 5 मुख्य घटक होते है। CBC टेस्ट में इन सभी घटकों की जांच की जाती है।

लाल रक्त कोशिकाएं(RBC) –
यह फेफड़ों से आपके शरीर के बाकी हिस्सों में ऑक्सीजन ले जाने का कार्य करती है। पुरुषो में Normal RBC Count 4.7 to 6.0 cells/mcL और महिलाओ में 4.2 to 5.4 cells/mcL होना आवश्यक है।
श्वेत रक्त कोशिकाएं (WBC)
श्वेत रक्त कोशिका या श्वेत रक्त कोशिकाएं या WBC हमारे शरीर में संक्रमण को रोकने और उनसे लड़ने की क्षमता को निर्धारित करता है। यह पांच प्रकार की होती हैं।
- बेसोफिल (basophils)
- मोनोसाइट्स (monocytes)
- ईोसिनोफिल (eosinophils)
- लिम्फोसाइट्स (lymphocytes)
- न्यूट्रोफिल (neutrophils)
यह शरीर मे संक्रमण से लड़ने का कार्य करती है। पुरुषो में इसका सामान्य स्तर 4500 से 10500 cells/mcL के मध्य में होना चाहिए।
प्लेटलेट्स(Platelets)
हमारे शरीर में प्लेटलेट्स खून का थक्का बनाने मे सहायता करता है। स्वस्थ व्यक्ति में प्लेटलेट्स की संख्या सामान्य रूप से 150,000 से 450,000 के मध्य में होती है।
हीमोग्लोबिन (Hemoglobin)
यह प्रोटीन है जो लाल कोशिका में ऑक्सीजन वाहक का काम करता है। पुरुषो में हीमोग्लोबिन का सामान्य स्तर 14 से 17 gm/dL और महिला में 12 से 15 gm/dL होना जरुरी है।
HCT (Hematocrit) – यह RBC का Ratio होता है अगर इसकी रेंज कम हो जाए तो हमारे शरीर में आयरन(Iron) की कमी को दर्शाता है। इसकी Range ज्यादा होने पर हमें Dehydrated की समस्या पैदा हो जाती है।CBC TEST रिपोर्ट कैसे चेक करें?
स्वस्थ मनुष्य के शरीर में खून की मात्रा की रेंज निम्न सारणी के अनुसार होनी चाहिए
| Blood component | Normal range |
| RBC | 4.7-6.0 mill/cu.mm |
| HB | 13.5-18 gm/dL |
| HCT | 42-52% |
| MCV | 78-100 fL |
| MCH | 27-31 pg |
| MCHC | 32-36 g/dL |
| RDW | 11.5-14.0% |
| WBC | 4000-10500cells/cu.mm |
| Neutrophils | 45-75% |
| Lymphocytes | 20-40% |
| Monocytes | 2.0-10% |
| Eosinophils | 1-6% |
| Basophils | 0-2% |
| platelet | 150 – 450 10^3 / μl (150,000-450,000) |
| MPV | 6 – 9.5 fL |
| PDW | 9-17% |
CBC Test किन-किन रोगों में करवाया जाता है?
- संक्रमण या सूजन
- सर्दी
- खून की कमी
- बुखार लगना
- चक्कर आना
- पॉलिसाइथिमिया
- आंखों के सामने अंधेरा छाना
- इस्नोफीलिया
- कमजोरी महसूस होना
- एनीमिया
- ल्यूकेमिया
- ह्रदय रोग
- कैंसर
- भूख कम लगना
- रक्तस्राव विकार
CBC Test करवाने के फायदे – Benefits of CBC Test in Hindi
- इस टेस्ट से एनीमिया जैसे रोगों का पता लगा कर मरीज का सही इलाज किया जाता है।
- इससे Platelet की संख्या का पता चलता है।अगर आपके खून में platelet की मात्रा ज्यादा होगी तो यह कोशिकाओं में खून के थक्के बनने की समस्या जाएगी और अगर इनकी मात्रा कम हो जाए तो शरीर में खून का बहाव अर्थात ब्लीडिंग होने की संभावना बढ़ जाती है।
- इससे Erythrocytes, Neutrophil, Lymphocyte, Monocyte और Platelets के बारे में जानकारी मिलती है जिससे अलग अलग तरह की एलर्जी का पता लगाया जा सकता है।
Conclusion –
आज के आर्टिकल में हमने आपको CBC Test kya hota hai? और CBC क्यों करवाया जाता है? इन प्रश्नों के उत्तर के लिए बताया है अगर आपको CBC Test के बारे में कुछ और जानना है तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी शंका को लिख सकते हैं।
| हॉटस्टार लाइव टीवी ऐप कैसे डाउनलोड करें | हस्त रेखा ज्ञान – पूरी जानकारी |
| काला जादू क्या होता है | इमोजी क्या होती है |
| लक्ष्मी पूजन का सही तरीका क्या है | Bigg Boss Season 15 Contestant List |
| राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की पूरी जानकारी | Carrom Board Rules in Hindi |
| गगनयान मिशन की पूरी जानकारी | बजाज पर्सनल लोन की पूरी जानकारी |
Từ khóa » Cbc Checkup Kya Hota Hai
-
Complete Blood Count (CBC): MedlinePlus Medical Test
-
Cbc Blood Test Kya Hota Hai - YouTube
-
विस्तार से जानें सीबीसी टेस्ट क्या है और क्यों करवाते है? | CBC Test In Hindi
-
Blood Test: Complete Blood Count (for Parents) - Nemours KidsHealth
-
सीबीसी: एक खून की जांच बताती है कई बीमारियों के बारे में | Patrika News
-
Complete Blood Count (CBC): Types, Preparation & Procedure
-
Complete Blood Count (CBC) Test: Results, Chart, Ranges & Values
-
Complete Blood Count (CBC) | Stanford Health Care
-
CBC Test क्या है और यह क्यों करवाया जाता है? - Hindi Alerts
-
Complete Blood Count - Health Encyclopedia
-
CBC Test: सीबीसी परीक्षण / सीबीसी टेस्ट क्या है? - हैलो स्वास्थ्य
-
जानिए पूर्ण रक्त गणना क्या है? ब्लड टेस्ट (खून की जांच) सीबीसी क्या है?
-
Blood Test (CBC): Procedure, Purpose, Results, Normal Values ...
-
Complete Blood Count - Wikipedia