विटामिन ई वाले फल और सब्जियों की सूची - Vitamin E Fruits And ...
Có thể bạn quan tâm
आज हम आपको विटामिन ई वाले फलों और सब्जियों के नाम की सूची देने वाले हैं। Vitamin E foods in Hindi के इस लिस्ट से आप यह जान पाएंगे की कौन से फल या सब्जी को खाने से हमें विटामिन e मिलता है। यही नही हम आपको यह भी बताएँगे की कौन से फल और सब्जी में विटामिन ई की कितनी मात्रा पायी जाती है।
Contents
- विटामिन ई क्या है?
- विटामिन ई की कमी से होने वाले रोग
- विटामिन E वाले फलों के नाम – Vitamin E Fruits Name in Hindi
- विटामिन ई वाले फल के नाम और उनमे विटामिन E की मात्रा
- विटामिन E वाले सब्जियों के नाम – Vitamin E Vegetables Name in Hindi
- सब्जियों में विटामिन ई की मात्रा
विटामिन ई क्या है?
यह एक प्रकार का वसा में घुलने वाला विटामिन है। जैसा की आपको पता है की हमारे शरीर को अलग-अलग प्रकार की विटामिन की जरुरत पड़ती है, विटामिन इ भी हमारे शरीर के लिए महत्वपूर्ण है। Vitamin E से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है। यदि विटामिन इ की कमी हो जाए तो हमें कई सारी पारेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप उचित आहार और खानपान से इस कमी को दूर कर सकते हैं।
विटामिन ई की कमी से होने वाले रोग
विटामिन ई की कमी से शरीर को कई सारी समस्याएं हो सकती हैं, जैसे:
- मासपेशियों में दर्द होना।
- शरीर में कमजोरी होना।
- रोग प्रतिकारक क्षमता घटने से जल्दी बीमार हो जाना।
- देखने की क्षमता कम हो जाना।
- प्रजनन क्षमता कमजोर होना।
- पाचन क्षमता कम हो जाना।
- बालों का अधिक झड़ना।
- अधिक समय तक कमी होने पर कैंसर भी हो सकता है।
- एनीमिया आदि।

विटामिन E वाले फलों के नाम – Vitamin E Fruits Name in Hindi
- हरा जैतून – Green Olives
- एवोकाडो – Avocado
- आम – Mango
- कीवी फल – Kiwifruit
- ब्लैकबेरी – Blackberry
- काला अंगूर – Black Currants
- खुबानी – Apricots
- करोंदा (सूखा हुआ) – Cranberries (dried)
- रसभरी – Raspberry
- शहतूत – Mulberries
- अमरूद – Guavas
- अनार – Pomegranates
विटामिन ई वाले फल के नाम और उनमे विटामिन E की मात्रा
| फल का नाम | विटामिन ई की मात्रा (प्रति 100 ग्राम) |
|---|---|
| हरा जैतून | 3.8 मिलीग्राम |
| एवोकाडो | 2.1 मिलीग्राम |
| आम | 0.9 मिलीग्राम |
| कीवी फल | 1.5 मिलीग्राम |
| ब्लैकबेरी | 1.2 मिलीग्राम |
| काला अंगूर | 1 मिलीग्राम |
| खुबानी | 0.9 मिलीग्राम |
| करोंदा (सूखा हुआ) | 2.1 मिलीग्राम |
| रसभरी | 0.9 मिलीग्राम |
| शहतूत | 0.9 मिलीग्राम |
| अमरूद | 0. 7 मिलीग्राम |
| अनार | 0.6 मिलीग्राम |
विटामिन E वाले सब्जियों के नाम – Vitamin E Vegetables Name in Hindi
- पालक (पकाया हुआ) – Cooked Spinach
- लाल शिमला मिर्च (पकाया हुआ) – Red Bell Peppers (Cooked)
- शकरकंद (उबले हुए) – Boiled Sweet Potatoes
- शतावरी (पकाया हुआ) – Asparagus (Cooked)
- शलजम का साग (पका हुआ) – Cooked Turnip Greens
- सरसों का साग (पका हुआ) -Cooked Mustard Greens
- अरबी (पका हुआ) – Cooked Taro
- ब्रोकली (पका हुआ) – Broccoli (Cooked)
- कद्दू (पका हुआ) – Cooked Pumpkin
- गाजर (पका हुआ) – Cooked Carrot
- शतावरी – Asparagus
- टमाटर (पकाया हुआ)
सब्जियों में विटामिन ई की मात्रा
| फल का नाम | विटामिन ई की मात्रा (प्रति 100 ग्राम) |
|---|---|
| पालक (पकाया हुआ) | 2.1 मिलीग्राम |
| लाल शिमला मिर्च (पकाया हुआ) | 3.1 मिलीग्राम |
| शकरकंद (उबले हुए) | 0.9 मिलीग्राम |
| शतावरी (पकाया हुआ) | 1.5 मिलीग्राम |
| शलजम का साग (पका हुआ) | 1.9 मिलीग्राम |
| सरसों का साग (पका हुआ) | 1.8 मिलीग्राम |
| अरबी (पका हुआ) | 2.9 मिलीग्राम |
| ब्रोकली (पका हुआ) | 1.5 मिलीग्राम |
| कद्दू (पका हुआ) | 0.8 मिलीग्राम |
| गाजर (पका हुआ) | 1 मिलीग्राम |
| शतावरी | 1.1 मिलीग्राम |
| टमाटर (पकाया हुआ) | 0.6 मिलीग्राम |
फलों और सब्जियों के अलावा और भी कई प्रकार के खाद्य पदार्थ हैं जिनमे भरपूर मात्रा में विटामिन ई पाए जाते हैं। विटामिन ई वाले खाद्य पदार्थों की सूची के लिए आप Vitamin E Foods in Hindi के आर्टिकल को पढ़ सकते हैं।
आगे पढ़ें:
- विटामिन ई किसमें पाया जाता है?
- विटामिन ई की कमी से क्या होता है?
- Vitamin E की कमी से होने वाले रोग के नाम
- 15 विटामिन सी वाले फलों के नाम
- 15 विटामिन सी वाली सब्जियों के नाम
- 40 हरी सब्जियों के नाम इंग्लिश और हिंदी में
उम्मीद है इस पोस्ट में दी गयी Vitamin E foods in Hindi list आपके काम आएगी और इसे पढने के बाद आपको यह समझ आ गया होगा की कौन से फल में विटामिन e होता है और कौन सी सब्जी खाने से हमारे शरीर को कितनी विटामिन ई मिलती है।
नोट: विटामिन इ वाले फल और सब्जियों के नाम की सूची और इससे जुडी जानकारी केवल सामान्य ज्ञान के लिए दी गयी है। इस जानकारी का उपयोग चिकित्सा या सेहत कार्यों में करने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह जरुर ले लेवें।
Data Source: U.S. Agricultural Research Service Food Data Central
Từ khóa » Vitamin E Kisme Payi Jati Hai
-
विटामिन ई क्या काम करता है और शरीर के लिए क्यों जरूरी है
-
विटामिन ई क्यों है आपके शरीर के लिए आवश्यक, जानिए इसके प्रमुख स्रोतों ...
-
Vitamin E Benefits: त्वचा और बालों के लिए जरूरी है विटामिन ई, जानिए ...
-
विटामिन ई - विकिपीडिया
-
Vitamin E Sources | इनसे हासिल करें विटामिन ई | Patrika News
-
जानिए विटामिन-ई के यह 10 फायदे - Webdunia
-
विटामिन E युक्त आहार रेसिपी, Vitamin E Rich Recipes In Hindi
-
हेल्दी हेल्थ के लिए 5 विटामिन ई फूड सोर्स, जानिए उनके बारे में
-
विटामिन ई से भरपूर होते हैं यह आहार, डाइट में इनको जरूर करें शामिल
-
Vitamin E Kisme Paya Jata Hai | Sources And Function Of ... - YouTube
-
विटामिन E वाले 10 आहार | Top 10 Vitamin E Foods
-
विटामिन ई के स्रोत और स्वास्थ्य लाभ - Vitamin E Rich Foods In Hindi
-
विटामिन्स और उनके प्रकार - Leverage Edu
-
अगर आपके खाने में नहीं हैं ये विटामिन्स तो हो जाइए सावधान ... - News Nation