भारत की राजनीतिक पार्टियों के चुनाव चिन्ह की जानकारी - Webdunia

मंगलवार, 24 फ़रवरी 2026
  • Choose your language
  • हिन्दी
  • English
  • தமிழ்
  • मराठी
  • తెలుగు
  • മലയാളം
  • ಕನ್ನಡ
  • ગુજરાતી
  • Follow us

    समाचार

  • योगी आदित्यनाथ
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य ख़बरें
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • इंदौर
  • प्रादेशिक
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • गुजरात
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • काम की बात
  • ऑटो मोबाइल
  • क्राइम
  • फैक्ट चेक
  • व्यापार
  • मोबाइल मेनिया

    खाटू श्याम बाबा

  • एकादशी
  • सनातन धर्म
  • श्री कृष्णा
  • रामायण
  • महाभारत
  • व्रत-त्योहार
  • धर्म-दर्शन
  • श्रीरामचरितमानस

    बॉलीवुड

  • बॉलीवुड न्यूज़
  • हॉट शॉट
  • वेब स्टोरी
  • मूवी रिव्यू
  • आलेख
  • पर्यटन
  • खुल जा सिम सिम
  • आने वाली फिल्म
  • बॉलीवुड फोकस
  • सलमान खान
  • सनी लियोन
  • टीवी
  • मुलाकात

    राशिफल 2026

  • दैनिक राशिफल
  • आज का जन्मदिन
  • आज का मुहूर्त
  • राशियां
  • लाल किताब
  • वास्तु-फेंगशुई
  • टैरो भविष्यवाणी
  • पत्रिका मिलान
  • जन्मकुंडली
  • रामशलाका
  • चौघड़िया
  • आलेख
  • नवग्रह
  • रत्न विज्ञान

    क्रिकेट

  • अन्य खेल

    धर्म संग्रह

    श्रीरामचरितमानस

webdunia logo
  • समाचार
    • योगी आदित्यनाथ
    • उत्तर प्रदेश
    • मुख्य ख़बरें
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • इंदौर
    • प्रादेशिक
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • काम की बात
    • ऑटो मोबाइल
    • क्राइम
    • फैक्ट चेक
    • व्यापार
    • मोबाइल मेनिया
  • खाटू श्याम बाबा
    • एकादशी
    • सनातन धर्म
    • श्री कृष्णा
    • रामायण
    • महाभारत
    • व्रत-त्योहार
    • धर्म-दर्शन
    • श्रीरामचरितमानस
  • बॉलीवुड
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • हॉट शॉट
    • वेब स्टोरी
    • मूवी रिव्यू
    • आलेख
    • पर्यटन
    • खुल जा सिम सिम
    • आने वाली फिल्म
    • बॉलीवुड फोकस
    • सलमान खान
    • सनी लियोन
    • टीवी
    • मुलाकात
  • राशिफल 2026
    • दैनिक राशिफल
    • आज का जन्मदिन
    • आज का मुहूर्त
    • राशियां
    • लाल किताब
    • वास्तु-फेंगशुई
    • टैरो भविष्यवाणी
    • पत्रिका मिलान
    • जन्मकुंडली
    • रामशलाका
    • चौघड़िया
    • आलेख
    • नवग्रह
    • रत्न विज्ञान
  • क्रिकेट
    • अन्य खेल
  • धर्म संग्रह
  • श्रीरामचरितमानस
Close
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. लोकसभा चुनाव 2014
  4. »
  5. लोकसभा चुनाव इतिहास
Written By WD भारत की राजनीतिक पार्टियों के चुनाव चिन्ह की जानकारी लोकसभा चुनाव 2014 लोकतंत्र में राजनीतिक पार्टियां अपने चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ती है। यह चुनाव चिन्ह पार्टियों की रीति-नीतियों को भी प्रदर्शित करता है। आइए जानते हैं भारत की प्रमुक राजनीतिक पार्टियों के चुनाव चिन्ह के बारे में...
FILE
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) : कमल का फूलडॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी द्वारा 1951 में स्थापित भारतीय जनसंघ ही वर्तमान की भाजपा है। उस समय भारतीय जनसंघ का चुनाव चिह्न 'दीपक' हुआ करता था। 1977 में भारतीय जनसंघ को जनता पार्टी कहा जाने लगा और उसका चुनाव चिह्न 'हलधर किसान' हो गया। इसी पार्टी का स्वरूप 1980 में भाजपा हो गया, जिसका चुनाव चिह्न कमल का फूल निर्धारित किया गया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (भाराकां) : पंजा1885 में कांग्रेस का निशान था, हल के साथ दो बैल, उसके बाद चुनाव चिह्न बदल कर गाय-बछड़ा हुआ। वर्तमान में कांग्रेस के चुनाव चिह्न 'पंजा' का सबसे पहले इंदिरा गांधी ने इस्तेमाल किया था। इंदिरा जी ने पार्टी को नई शक्ति का संचार किया और नई कांग्रेस बनाई। उनका मानना था कि हाथ का पंजा शक्ति, ऊर्जा और एकता का प्रतीक है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) : हाथीचुनाव आयोग द्वारा स्वीकृत, बाईं ओर देखता हुआ हाथी बसपा का चुनाव चिह्न है। पार्टी, असम और सिक्किम के अलावा देशभर में इसी चुनाव चिह्न से चुनाव लड़ती है। हालाँकि वर्तमान में इन दोनों राज्यों में बसपा का कोई दखल नहीं है इसलिए असम और सिक्किम के लिए पार्टी का चुनाव चिह्न अभी निर्धारित नहीं किए गए हैं। बसपा का चुनाव चिह्न 'हाथी', शारीरिक शक्ति और इच्छाशक्ति का द्योतक है। यह एक विशालकाय पशु है और आमतौर पर शांत रहता है। इस चुनाव चिह्न के विषय में मानना है कि 'बहुजन समाज' या समाज के दलित वर्गों की विशाल जनसंख्या। यह न केवल समाज का बड़ा हिस्सा है, बल्कि इसका यह भी संकेत है कि निचली जातियाँ और अप्लसंख्यक वर्ग शारीरिक व मानसिक रूप से सुदृढ़ होते हैं और मुश्किल से मुश्किल स्थितियों में संषर्घ कर सकते हैं। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) : हंसिया-हथौड़ामाकपा का चुनाव चिह्न हंसिया-हथौड़ा है। हंसिया और हथोड़ा अर्थात खेतिहर मजदूर और कारखाने के मजदूरों का प्रतीक। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) : बाली-हंसियाभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का निशान बाली और हंसिया 1952 से अब तक उसके पास बना हुआ है। हालांकि इस पार्टी में भी टूट हुई और एक नया गुट मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी बना, जो 1967 से चुनाव में भाग ले रहा है।राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) : घड़ीराकांपा का चुनाव चिह्न एक नीले रंग की रेखीय घड़ी है, जिसमें नीचे दो पाए तथा ऊपर अलार्म बटन है। घड़ी के दो कांटे 10 बजकर 10 मिनट का समय दर्शा रहे हैं। यह चिह्न इंगित करता है कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी विपरीत क्यों न हों, राकांपा अपने सिद्धांतों के लिए दृढ़ता से लड़ती है।समाजवादी पार्टी (सपा) : साइकिलसमाजवादी पार्टी का चुनाव चिह्न साइकिल है। आमतौर पर यह लाल और हरे रंग के पार्टी के झंडे पर बनाई जाती है। लाल रंग संघर्ष और क्रांति के आदर्शों का तथा हरा रंग घास या हरियाली दर्शाता है, जो राजनीति के बुनियादी सिद्धांतों का द्योतक है। हरा रंग उम्मीदों का भी होता है। वहीं साइकिल मंजिल तक पहुंचाने का साधन है, जो पार्टी का मंतव्य स्पष्ट करता है।बीजू जनता दल (बीजद) : शंखबीजू जनता दल के लिए चुनाव आयोग द्वारा स्वीकृत चुनाव चिह्न बायीं ओर मुड़ा हुआ शंख है। बहुसंख्य लोग खुद को शंख से जुड़ा हुआ पाते हैं। शंख प्राचीन भारतीय परंपरा का प्रतीक है। पौराणिक परंपरानुसार 'पांचजन्य' नाक का शंख भगवान विष्णु का प्रतीक है, जिसका अर्थ प्राणियों के पांच वर्गों पर नियंत्रण है। एक बार महाभारत में भी अर्जुन ने आकर्षक शंख से नाद किया था, जिसका मतलब विजयनाद था। प्राचीनकाल से ही माना जाता रहा है कि शंख शक्ति, संप्रभुता और सत्ता का प्रतीक रहा है, जो शत्रुओं और दुष्ट आत्माओं का नाश करता है।जनता दल (यूनाइटेड) : तीरजनता दल (यूनाइटेड) के लिए चुनाव आयोग द्वारा 'तीर' का निशान स्वीकृत किया गया है। यह चिह्न अविभाजित जनता दल का था। यह तीर हरे और सफेद रंग के बीच बनी सफेद पट्टी पर बना हुआ है। वास्तव में यह ध्वज जॉर्ज फर्नांडीज़ की समता पार्टी का था। 'तीर' इंगित करता है कि पार्टी अपने लक्ष्य, भारत को एक धर्मनिरपेक्ष, संप्रभु, समाजवादी व लोकतांत्रिक गणराज्य बनाने की ओर प्रयासरत है।तेलुगू देशम पार्टी : साइकिलतेलुगू देशम पार्टी का चुनाव चिह्न 'साइकिल' है। आमतौर पर यह पीले रंग की पृष्ठभूमि पर बनाई जाती है। पीला रंग समृद्धि, खुशी और धन की चमक का रंग है।ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (एआईएडीएमके/अन्ना द्रमुक) : 'दो पत्तियां'ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम का चुनाव चिह्न 'दो पत्तियां' हैं। उक्त चुनाव चिह्न का एक खास इतिहास रहा है। 1987 में एम.जी. रामचंद्रन की मृत्यु के बाद एआईएडीएमके को लेकर जानकी रामचंद्रन और जयललिता के बीच अनबन हो गई। अत: चुनाव आयोग ने दोनों को एमजीआर के उत्तराधिकारी के रूप में पार्टी की कमान सम्हालने में अयोग्य करार दिया। परिणामस्वरूप दोनों को पृथक चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। जानकी रामचंद्रन को 'दो कबूतर' तथा जयललिता गुट को 'बांग देता हुआ मुर्गा' चुनाव चिह्न दिया गया। हालांकि, द्रमुक के शक्तिशाली बनकर उभरने से उक्त मामला हल हो गया और 1989 में जयललिता की पार्टी एआईएडीएमके को 'दो पत्तियां' चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया। द्रविण मुनेत्र कड़गम (डीएमके) : उगता सूरजडीएमके का चुनाव चिह्न दो पर्वतों के बीच से रश्मियां बिखेरते हुए उगता सूरज है। यह चिह्न इस मायने में अर्थपूर्ण है कि इससे तमिलनाडु और पांडिचेरी के लोग शीघ्रता से जुड़ गए। दरअस्ल, तमिलनाडु में 'राइज़िंग सन' नाम से एक अंग्रेजी दैनिक भी निकलता था। यह चिह्न सीधे तौर पर द्रविण लोगों के इतिहास और उनकी राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ा था, जिसका राजनीतिक नेतृत्व पेरियार ने किया था। दूसरे अर्थों में सूर्य की किरणों का अर्थ है कि इसी प्रकार द्रविणों के जीवन में भी इसी तरह प्रकाश फैले।अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस : दो फूलचुनाव आयोग द्वारा अ.भा.तृणमूल कांग्रेस का स्वीकृत चुनाव चिह्न 'दो फूल' हैं। इस चुनाव चिह्न में राष्ट्रीय ध्वज के सभी रंग हैं। पार्टी का राजनीतिक नारा है 'माँ, माटी और मनुष्य)। तृणमूल कांग्रेस का चुनाव चिह्न फूल और घास मातृत्व या हमारे राष्ट्र के तत्व का प्रतिनिधित्व करता है। माटी या मातृत्व यहां माता या 'माँ' को निर्दिष्ट करता है। जनता दल (सेक्युलर) : जेडी (एस)जनता दल (एस) के लिए स्वीकृत चिह्न में 'अपने सिर पर धान रखकर ले जाती एक कृषक महिला' है। पार्टी का प्रचार वाक्य है, 'मूल्य से एकजुट, विश्वास से प्रेरित'। चिह्न में महिला को दर्शाना महिलाओं के अधिकारों और अवसरों के प्रति गंभीर होना दर्शाता है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) : लालटेनराजद का चुनाव चिह्न 'लालटेन' है। लालटेन आत्मज्ञान का, साक्षरता की ओर प्रगति का और प्रकाश का प्रतीक है। उक्त चुनाव चिह्न को अंधकार के उन्मूलन और प्रकाश व प्रेम का प्रचार करने के लिए उपयुक्त माना जाता है। शिवसेना : तीर-कमानशिवसेना का चुनाव चिह्न 'तीर-कमान' है। आमतौर पर यह पार्टी के केसरिया रंग के ध्वज पर इस्तेमाल किया जाता है। केसरिया रंग हिन्दुत्व का प्रतीक है। साथ ही यह रंग पार्टी की मजबूत हिन्दू राष्ट्रवादी भावना की ओर भी संकेत करता है। इसके साथ ही तीर-कमान का निशान पार्टी का तेवर भी दर्शाता है। पार्टी कार्यकर्ताओं को शिव सैनिक कहा जाता है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) : रेलवे इंजनमनसे का चुनाव चिह्न दाईं ओर जाता हुआ 'रेलवे का भाप इंजन' है। पार्टी इसका इस्तेमाल तीन रंग के झंडे पर करती है, जिस पर दो सफेद पट्टियां भी हैं। झंडे में शीर्ष पर गहरा चमकदार नीला रंग, फिर सफेद पट्टी, फिर केसरिया रंग के बाद सफेद पट्टी और फिर हरा रंग है। आम आदमी पार्टी (आप) : झाड़ूआम आदमी पार्टी (आप) का चुनाव चिह्न 'झाड़ू' है। भ्रष्टाचार मिटाने के उद्देश्य से अस्तित्व में आई इस पार्टी का मानना है कि चुनाव चिह्न झाड़ू के मुताबिक देश में फैले हर प्रकार के भ्रष्टाचार की सफाई करना है। हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें हमारे साथ Telegram पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
  • वेबदुनिया पर पढ़ें :
  • समाचार
  • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • लाइफ स्‍टाइल
  • धर्म-संसार
  • महाभारत के किस्से
  • रामायण की कहानियां
  • रोचक और रोमांचक

जरूर पढ़ें

घर की छत पर लगाएं Solar Panel, पाएं 300 Units तक Free Electricity और भारी Subsidy

घर की छत पर लगाएं Solar Panel, पाएं 300 Units तक Free Electricity और भारी Subsidy300 Units Free Power! PM Surya Ghar Yojana से घर बैठे पाएं Solar Panel Subsidy का फायदा

अमेरिका हुआ लाचार! सबसे महंगे वॉरशिप में शौचालय चौक, क्या 'टॉयलेट संकट' से टलेगा ईरान पर हमला?

अमेरिका हुआ लाचार! सबसे महंगे वॉरशिप में शौचालय चौक, क्या 'टॉयलेट संकट' से टलेगा ईरान पर हमला?13 अरब डॉलर का अमेरिकी विमानवाहक पोत 'जेराल्ड आर. फोर्ड' एक मामूली शौचालय समस्या के कारण लाचार! क्या ईरान पर हमला टल जाएगा? जानें इस अजीबोगरीब संकट की पूरी कहानी।

क्या सुसाइड बॉम्बर था पायलट सुमित कपूर? अमोल मिटकरी के सनसनीखेज दावों से अजित पवार की मौत का रहस्य और गहराया

क्या सुसाइड बॉम्बर था पायलट सुमित कपूर? अमोल मिटकरी के सनसनीखेज दावों से अजित पवार की मौत का रहस्य और गहरायाAjit Pawar death mystery: महाराष्ट्र के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की विमान हादसे में हुई मृत्यु के मामले ने अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है। विधायक रोहित पवार के बाद अब एनसीपी (अजीत पवार गुट) के विधायक अमोल मिटकरी ने इस घटना की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या से करते हुए पायलट पर 'सुसाइड बॉम्बर' होने का संदेह जताया है।

प्रयागराज पोक्सो केस में बड़ा मोड़: अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे अविमुक्तेश्वरानंद

प्रयागराज पोक्सो केस में बड़ा मोड़: अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे अविमुक्तेश्वरानंदAvimukteshwaranand bail plea : प्रयागराज में तुलसी पीठ से जुड़े यौन उत्पीड़न के आरोपों के मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद गिरी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है। झूंसी थाने में बीएनएस और पोक्सो एक्ट की धाराओं में दर्ज एफआईआर के बाद मामला अब हाईकोर्ट की शरण में पहुंच गया है।

'मास्टरमाइंड' शब्द पर भड़के MP मनोज झा, उदयभानु चिब की गिरफ्तारी को लेकर सरकार से पूछे तीखे सवाल

'मास्टरमाइंड' शब्द पर भड़के MP मनोज झा, उदयभानु चिब की गिरफ्तारी को लेकर सरकार से पूछे तीखे सवालRJD MP Manoj Jha on Uday Bhanu Chib: दिल्ली में एआई समिट (AI Summit) के दौरान हुए प्रदर्शन के मामले में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदयभानु चिब की गिरफ्तारी ने सियासी तूल पकड़ लिया है। राज्यसभा सांसद और आरजेडी नेता मनोज झा ने पुलिस द्वारा चिब को 'मास्टरमाइंड' कहे जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है।

वीडियो

और भी वीडियो देखें

नवीनतम

Delhi में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील की कार पर फायरिंग

Delhi में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील की कार पर फायरिंगदेश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर गोलियों की आवाज से दहल उठी। भीड़भाड़ वाले कश्मीरी गेल (Kashmere Gate ISBT) इलाके में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) की लीगल टीम से जुड़े एक वकील की कार पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

Kerala Name Change : मोदी सरकार ने 'केरल' का नाम बदलकर ‘Keralam’ करने के प्रस्ताव को दी मंजूरी, अब गेंद विधानसभा के पाले में

Kerala Name Change : मोदी सरकार ने 'केरल' का नाम बदलकर ‘Keralam’ करने के प्रस्ताव को दी मंजूरी, अब गेंद विधानसभा के पाले मेंप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में केरल राज्य का नाम बदलकर 'केरलम' करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। यह फैसला राज्य में इस वर्ष की पहली छमाही में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले लिया गया है।

Ajit Pawar Plane Crash : बारामती हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन, VSR Ventures के 4 विमानों पर रोक

Ajit Pawar Plane Crash :  बारामती हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन, VSR Ventures के 4 विमानों पर रोकबारामती में हुए Learjet 45 विमान हादसे के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने कड़ा कदम उठाया है। विमान हादसे में अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। DGCA ने M/s VSR Ventures Pvt Ltd का विशेष सुरक्षा ऑडिट कराने के बाद कंपनी के चार Learjet 40/45 विमानों को तत्काल प्रभाव से ग्राउंड कर दिया है।

Imran khan : आधी रात इमरान खान की आंखों का ऑपरेशन, बहन के साथ हादसा

Imran khan : आधी रात इमरान खान की आंखों का ऑपरेशन, बहन के साथ हादसापाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की दाहिनी आंख की रोशनी अब महज 15 प्रतिशत बची है। इमरान खान की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए कड़ी सुरक्षा के बीच आधी रात को अडियाला जेल से इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनकी आंख की रोशनी सुधारने के लिए एंटी-वीईजीएफ़ इंजेक्शन की दूसरी डोज लगाई।

सिंगापुर में CM योगी बोले- UP में निवेश पूरी तरह सुरक्षित और संभावनाओं से परिपूर्ण

सिंगापुर में CM योगी बोले- UP में निवेश पूरी तरह सुरक्षित और संभावनाओं से परिपूर्णChief Minister Yogi Adityanath's Singapore visit : सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन ‘इन्वेस्ट यूपी मेगा रोड शो’ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के ‘ट्रिपल एस’ (सेफ्टी, स्टेबिलिटी और स्पीड) मॉडल को निवेश की सबसे बड़ी गारंटी बताते हुए प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में हो रहे प्रयासों का विस्तृत रोडमैप प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश केवल संभावनाओं की नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस की भूमि बन चुका है। हमने पिछले 9 वर्ष के अंदर उत्तर प्रदेश में केवल सुरक्षा का ही माहौल नहीं दिया, बल्कि स्केल को स्किल और स्पीड के साथ कैसे जोड़ा जाता है, इसको भी करके दिखाया है।

मोबाइल मेनिया

iQOO 15R भारत में लॉन्च, 7,600mAh की तगड़ी बैटरी और Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, जानें कीमत और फीचर्स

iQOO 15R भारत में लॉन्च, 7,600mAh की तगड़ी बैटरी और Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, जानें कीमत और फीचर्सiQOO ने 24 फरवरी, 2026 को भारत में प्रीमियम सेगमेंट के खरीदारों को ध्यान में रखते हुए अपना नया स्मार्टफोन iQOO 15R लॉन्च कर दिया है। वीवो (Vivo) का यह सब-ब्रैंड नए iQOO 15R के साथ एक कॉम्पैक्ट हैंड-फील (पकड़ने में आसान) अनुभव देने की कोशिश कर रहा है। इसकी बिक्री 3 मार्च से Amazon और रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।

Google Pixel 10a के लॉन्च होते ही Pixel 9a की कीमतों में भारी गिरावट, अब बेहद कम दाम में खरीदने का मौका

Google Pixel 10a के लॉन्च होते ही Pixel 9a की कीमतों में भारी गिरावट, अब बेहद कम दाम में खरीदने का मौकाGoogle Pixel 10a के बाजार में आते ही Google Pixel 9a की सेल ने रफ्तार पकड़ ली है। भारी डिस्काउंट के चलते यह मिड-रेंज स्मार्टफोन अब और भी किफायती हो गया है। 8GB RAM + 256GB वेरिएंट, जो मूल रूप से 49,999 रुपए में लॉन्च हुआ था, अब Amazon, Flipkart और Croma जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स पर काफी कम कीमत में उपलब्ध है।

Google Pixel 10a भारत में लॉन्च, iPhone 17e से पहले एंट्री; जानिए Pixel 9a से कितना अलग?

Google Pixel 10a भारत में लॉन्च, iPhone 17e से पहले एंट्री; जानिए Pixel 9a से कितना अलग?google pixel 10a launched in india : भारत में Google Pixel 10a को लॉन्च कर दिया गया है। खास बात यह है कि यह मॉडल देश में Apple iPhone 17e की एंट्री से पहले बाजार में आ गया है। मिड-रेंज कैटेगरी में उतरा Pixel 10a, प्रीमियम पिक्सल फोनों से नीचे पोजिशन किया गया है, लेकिन इसमें कई फ्लैगशिप फीचर्स किफायती कीमत पर दिए गए हैं। Android app iOS app Webdunia FOLLOW US ON

समाचार

  • योगी आदित्यनाथ
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य ख़बरें
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • इंदौर
  • प्रादेशिक
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • गुजरात
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • काम की बात
  • ऑटो मोबाइल
  • क्राइम
  • फैक्ट चेक
  • व्यापार
  • मोबाइल मेनिया

खाटू श्याम बाबा

  • एकादशी
  • सनातन धर्म
  • श्री कृष्णा
  • रामायण
  • महाभारत
  • व्रत-त्योहार
  • धर्म-दर्शन
  • श्रीरामचरितमानस

बॉलीवुड

  • बॉलीवुड न्यूज़
  • हॉट शॉट
  • वेब स्टोरी
  • मूवी रिव्यू
  • आलेख
  • पर्यटन
  • खुल जा सिम सिम
  • आने वाली फिल्म
  • बॉलीवुड फोकस
  • सलमान खान
  • सनी लियोन
  • टीवी
  • मुलाकात

राशिफल 2026

  • दैनिक राशिफल
  • आज का जन्मदिन
  • आज का मुहूर्त
  • राशियां
  • लाल किताब
  • वास्तु-फेंगशुई
  • टैरो भविष्यवाणी
  • पत्रिका मिलान
  • जन्मकुंडली
  • रामशलाका
  • चौघड़िया
  • आलेख
  • नवग्रह
  • रत्न विज्ञान

क्रिकेट

  • अन्य खेल
  • मुख पृष्ठ
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन दें
  • अस्वीकरण
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पालिसी

Copyright 2026, Webdunia.com

Từ khóa » Npp Ka Chunav Chinh Kya Hai