RIP का क्या मतलब क्या होता है | RIP का फुल फॉर्म | MEANING IN HINDI
Maybe your like
आज के समय में अधिकतर लोगों के द्वारा शब्दों को शॉर्टकट बोला और लिखा जाता है, जिससे हमें शब्दों के Full Form के विषय में जानकारी होनी अति आवश्यक है | सोशल मीडिया पर शॉर्टकट शब्दों का प्रयोग बहुत ही अधिक किया जाता है, इससे चैटिंग करते समय या कमेंट करते समय सामने वाले व्यक्ति के द्वारा ऐसे ही शब्दों का प्रयोग किया जाता है, यदि हमें इनकी जानकारी नहीं होती है, तो हम बात को गलत समझ कर उसका उत्तर दे देते है | जिससे सामने वाले व्यक्ति को हमारे अधूरे ज्ञान का पता हो जाता है और हमें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है |

सोशल मीडिया पर जब किसी दुर्घटना या किसी कारणवश किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो उस समय RIP शब्द का प्रयोग उस आत्मा की शांति के लिए किया जाता है | भारत सरकार के डिजिटल इंडिया कार्येक्रम के माध्यम से अब बहुत लोग इन्टरनेट से जुड़ रहे है और प्रत्यक्ष माध्यम से सोशल मीडिया पर विभिन्न प्रकार की प्रतिक्रिया भी देते है | आप rip ka matlab एक प्रतिक्रिया भी मान सकते है जो उसकी संवेदना उस शब्द या DP (डीपी) के जरिये जाहिर होती है |आज आपको बहुत अधिक उपयोग में प्रचलित यह शब्द रिप (RIP) का Meaning व RIP Full Form और इस शब्द को कैसे आप अपने दैनिक जीवन में उपयोग में ला सकते है, इस बारे में आपको पूरी जानकारी दी जायेगी |
हम्म (Hmm) का मतलब क्या होता है
What is the RIP Full Form?
रिप का फुल फॉर्म REST IN PEACE है, हिंदी भाषा में इसका अर्थ ‘शान्ति से आराम करो’ है |
Definition of RIP
” When someone dies, there are certain phrases that are used at different times in the grieving process. These phrases are usually common in the culture that the person belonged to. “Rest in Peace” is one of these phrases. “
RIP का क्या मतलब होता है (MEANING OF RIP)?
मनुष्य के द्वारा कई धर्मों को मान्यता दी गयी है, प्रत्येक धर्म ईश्वर की सत्ता को स्वीकार करते है, प्रत्येक धर्म में जीवन और मरण के विषय में बताया गया है, सभी धर्मों में जन्म और मृत्यु के संस्कार अलग- अलग किये जाते है और उनके लिए अलग- अलग शब्दों का प्रयोग किया जाता है, परन्तु मूलतः वह सभी धर्म एक ही कार्य कर रहे होते है, बस उनका तरीका अलग होता है | ईसाई धर्म में मृत्यु होने पर REST IN PEACE शब्द का प्रयोग किया जाता है | इसका अर्थ ‘शान्ति से आराम करो’ है, अन्य धर्म में ऐसे ही दूसरे शब्दों का प्रयोग किया जाता है, परन्तु यह सभी शब्द धर्म, देश और भाषा के अनुसार बदलते रहते है | लेकिन वास्तविक रूप में वह शब्द मृत्यु के बाद की अवस्था के बारे में बताते है | इस प्रकार से कहा जा सकता है कि मृत्यु के बाद लेटने की अवस्था या अंतिम अवस्था को REST IN PEACE या RIP कहा जाता है |
इंस्टाग्राम क्या होता है?
सोशल मीडिया पर प्रयोग होने वाले शब्द
आज के समय में सोशल मीडिया पर लोग एक दूसरे से बात-चीत करते है, जिसमें कई शब्दों को प्रयोग किया जाता है जैसे OK , OMG , HELLO इत्यादि लेकिन अब लोग RIP का प्रयोग भी करने लगे है, तो जब भी इसका प्रयोग करे परिस्थति को देख कर ही इसका प्रयोग करना चाहिए |
ईसाई अथवा मुस्लिम धर्म
ईसाई अथवा मुस्लिम धर्म में मृत्यु के बाद शव को जमीन में दफन कर दिया जाता है, इन धर्मों में मान्यता है, कि एक दिन “क़यामत का दिन” या “जजमेंट डे” आयेगा उस दिन या सभी शव जीवित हो जायेंगे | उस दिन की प्रतीक्षा करने के लिए उनसे शान्ति से आराम करो या REST IN PEACE या RIP कहा जाता है | इस शब्द का प्रयोग दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भी प्रयोग किया जाता है | इसलिए सोशल मीडिया पर बहुत ही अधिक मात्रा में ऐसी घटना होने पर RIP का प्रयोग किया जाता है |
RIP का प्रयोग श्रद्धांजलि के भाव में
प्रत्येक धर्म में श्रद्धांजलि देने का अलग- अलग तरीका है | ईसाई धर्म में कब्र के ऊपर RIP लिख दिया जाता है | आज के समय में सोशल मीडिया पर RIP का प्रयोग श्रद्धांजलि देने के लिए किया जाता है |
हमे आशा है कि रिप या rip ka matlab kya hota hai और इसका फुल फॉर्म आपको सही प्रकार से समझ में आया होगा | यदि आपको रिप से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए तो अपना प्रश्न कमेंट बॉक्स के माद्यम से हमसे पूछ सकते है |
बड़ा मंगल (BADA MANGAL) क्या है
Facebook Twitter Pinterest WhatsAppTag » Area Kya Hota H
-
Area Ka Kya Matlab Hota Hai | Daily Use English Words - YouTube
-
Area Ka Matlab Kya Hota Hai || Word Meaning English To Hindi
-
एरिया का मतलब क्या होता है? » Area Ka Matlab Kya Hota Hai - Vokal
-
Area इन हिंदी मतलब क्या होता है? » Area In Hindi Matlab Kya Hota Hai
-
Area Meaning In Hindi - एरिया मतलब हिंदी में
-
क्षेत्रफल - विकिपीडिया
-
(Area) एरिया Meaning In Hindi | Matlab | Definition
-
[PDF] Meaning In Hindi - Department Of Public Enterprises
-
समबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल-57286
-
Area Vector Definition & Meaning - Merriam-Webster
-
Difference Between Area And Perimeter (With Examples) - Byju's
-
[PDF] आप तल में बनी आकृतियों का परिमाप तथा वर्ग और आयत के क्षेत्रफलों के ...
-
Surface Area, Volume Of A Cylinder, Videos, Formulas, Examples